फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: जीवन जीने के गुर सिखाएंगी आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी, गलगोटिया विवि में आज दोपहर दो बजे से कार्यक्रम

Wed, 15 Apr 2026 09:36 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

अमर उजाला और गलगोटिया यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात वक्ता जया किशोरी बताएंगी कि तनाव और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में भी कैसे अध्यात्म के जरिए मन की शांत रखा जा सकता है। अमर उजाला और जीवांजलि के यूट्यूब चैनल पर आप इस कार्यक्रम को लाइव देख सकते हैं।
विज्ञापन
जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगरवासियों को आज प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी से जीवन जीने और प्रसन्न रहने के गुर सीखने को मिलेंगे। शहर के गलगोटिया विश्वविद्यालय के प्रांगण में उनका आध्यात्मिक सत्र दोपहर दो बजे से होगा। जया किशोरी आध्यात्मिक सत्र में 'जीवांजलि विचारों विषय पर सत्र को संबोधित करेंगी। अमर उजाला के 100 भाग्यशाली पाठकों की इस सत्र को सुनने का मौका मिला है। 

विज्ञापन


अमर उजाला और गलगोटिया यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात वक्ता जया किशोरी बताएंगी कि तनाव और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में भी कैसे अध्यात्म के जरिए मन की शांत रखा जा सकता है। तनाव भरी जीवनचर्या लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार कर देती है। 

आध्यात्मिक वक्ता इस सत्र के जरिए लोगों को मन की सबल करने का मार्ग बताएंगी। वहीं, यह सत्र आस्था, ज्ञान और आत्मबल से भरपूर होगा। जया किशोरी लोगों को अपनी प्रेरणादायी वाणी से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए खुशहाल जीवन जीने की कला बताएंगी। कार्यक्रम में सिर्फ आमंत्रण पास के जरिए ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


यह हैं प्रमुख सहयोगी
कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी गलगोटिया विश्वविद्यालय और सहायक सहयोगी ग्लोबल बिजनेस स्क्वायर, रैली इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और इलेक्ट्रो वर्ल्ड कम्यूनिकेशन सोल्यूशन हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें