फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जारचा गोशाला बंद, 95 गोवंश खंदेडा गोशाला भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जारचा गोशाला बंद, 95 गोवंश खंदेडा गोशाला भेजे गए
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा संवाद। जारचा गोशाला का संचालन सुचारु रूप से न होने और शासन के आदेश के बाद वहां संरक्षित गोवंशों को खंदेडा गांव स्थित गोशाला में स्थानांतरित कर दिया गया है। वर्तमान में खंदेडा गोशाला में करीब 295 गोवंश संरक्षित हैं। यहां गोवंशों के लिए पर्याप्त चारा, पानी और रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

हाल ही में शासन की ओर से आदेश जारी किया गया था कि जिन गोशालाओं में 100 से कम गोवंश हैं, उन्हें नजदीकी बड़ी गोशाला में समायोजित किया जाए। दादरी ब्लॉक के जारचा स्थित गोशाला में 95 गोवंश संरक्षित थे। अधिकारियों के अनुसार वहां गोवंशों की देखभाल और अन्य व्यवस्थाएं ठीक से नहीं हो पा रही थीं। बताया गया कि ग्राम जारचा के सचिव ने भी जिला प्रशासन को अवगत कराया था कि गोशाला संचालन में ग्राम प्रधान का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है, जिसके कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया था। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार सचान ने बताया कि शासन के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें