नोएडा (संवाद)। छात्रों को अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एमिटी विश्वविद्यालय ने अहम कदम उठाया है। एमिटी टेक्निकल प्लेसमेंट सेंटर के तत्वावधान में जापान की सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि और पर्यावरण क्षेत्र की कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल में सेकिशो कॉर्पोरेशन, कुराकावा कंपनी लिमिटेड, रिओन ऑटोमैटिक मशीनरी, निटोकॉर्प सहित अन्य कंपनियों के सीईओ, डायरेक्टर और सीनियर कॉर्पोरेट लीडर्स शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जापान के इबाराकी प्रीफेक्चर (कृषि विभाग) के सकाई हिरो छात्रों की परीक्षा ली है जिसमें से कई छात्रों को सलेक्ट किया गया है। आगे का सलेक्शन प्रोसीजर जारी है।
शिक्षा प्रेरणा सम्मान से किया सम्मानित
दादरी (संवाद)। समाज में शिक्षा से वंचित बच्चों के जीवन में उजाला लाने के उद्देश्य से किए गए प्रेरणादायक कार्यों के लिए नगर के रेलवे रोड स्थित स्थित किसान यूनियन के कार्यालय पर डॉ. देवेंद्र कुमार नागर को शिक्षा प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। किसान मजदूरों एवं झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें, स्कूल ड्रेस और बैग उपलब्ध कराकर शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए उन्हें पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर अजीत प्रधान, सरजीत सिंह , जागेश कुमार, कपिल प्रधान, महेंद्र प्रधान, अरुण नागर, मनोज नागर उपस्थित रहे।