फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार-ट्रैक्टर के नट-बोल्ट बनाने वाली जापानी कंपनियां करेंगीं 900 करोड़ का निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- यमुना प्राधिकरण को प्रस्ताव देकर कंपनियों ने 10-10 एकड़ जमीन मांगी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। ट्रैक्टर और कार में उपयोग होने वाले नट-बोल्ट के अलावा दूसरे जरूरी उपकरण यमुना सिटी में जापान की दो कंपनियां बनाएंगीं। इसके लिए यमुना प्राधिकरण को प्रस्ताव देकर कंपनियों ने 10-10 एकड़ जमीन मांगी है।
विज्ञापन

मंगलवार को यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह से कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों कंपनियां करीब 900 करोड़ रुपये का निवेश करेंगीं। नोएडा एयरपोर्ट के पास अपनी फैैक्ट्री लगाने की इच्छुक दोनों कंपनियां हैं। इन कंपनियों में टोयोटा समूह की भी एक कंपनी शामिल है। यह कंपनी कारों के सीट कवर के अलावा इंटीरियर के दूसरे सामान बनाती हैं। इसने भारत की एक कंपनी के साथ साझेदारी इस प्रोेजेक्ट के लिए की है। दूसरी कंपनी मेइरा कॉर्पोरेशन, ट्रैक्टर कंपनी एस्कॉर्ट कुबोटा के लिए नट, बोल्ट बनाएगी। एस्कॉर्ट कुबोटा भी यमुना सिटी में ही अपना प्लांट लगा रही है। इन कंपनियों को सेक्टर-8 में जमीन दी जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें