फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राजाराम सिंह खेल मैदान खस्ताहाल, खिलाड़ी हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के राजा सिंह खेल मैदान में सुविधाओं का अभाव है। इस कारण कस्बे के युवाओं को खेल अभ्यास करने में परेशानी हो रही है। इस मैदान में पेयजल, शौचालय की कमी है। साथ ही खेल मैदान खस्ताहाल होने से खिलाड़ियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों की मांग है कि जल्द से जल्द इस मैदान को विकसित कर समस्या से राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन

खिलाड़ी कृष्व मोहत्रा, प्रकुल देव सिंह, विभहान शर्मा, अक्षित जमवाल, तेजस, अभयवीर, आकर्षित, दिव्याम, अमित, सुपर्णा ने बताया कि खेल विभाग इस खेल मैदान में जरूरी संसाधन नहीं दिला सका है। ऐसे में युवा अपने स्तर पर खेल मैदान में सुविधाएं जुटा रहे हैं। राजा राम सिंह मैदान में सुविधाएं न मिलने के कारण कई खिलाड़ी अभ्यास छोड़ने के लिए मजबूर हैं। गोकुल क्रिकेट एकेडमी के कोच गोकुल गुप्ता ने बताया कि इस मैदान में खेलों का अभ्यास करने के लिए आने वाले युवाओं को पेयजल और शौचालय की जरूरत पड़ती है लेकिन यह व्यवस्था मौजूद नहीं है। पिछले कई वर्षों से इस मैदान के अंदर खिलाड़ियों के लिए कोई भी सुविधा संबंधित विभाग द्वारा नहीं दी गई है।

राजा राम सिंह खेल मैदान की क्रिकेट पिच भी खराब हो चुकी है। मैदान के अंदर साफ-सफाई का भी उचित प्रबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से खेलो इंडिया के माध्यम से कई बार इस मैदान के अंदर लड़कों तथा लड़कियों की विभिन्न प्रकार की कई खेल प्रतियोगिता करवाई गई हैं लेकिन मैदान में कोई भी सुविधा नहीं होने से खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। खिलाड़ियों ने विधायक, प्रशासन व खेल विभाग से मांग की कि मैदान को विकसित किया जाए। साथ में खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें