सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
- फोटो : poni news
पौनी। कस्बे के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में वंदे मातरम के डेढ़ सौ साल पूरे होने पर स्कूल में भव्य आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने देश भक्ति के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर तहसीलदार साहिल रंधावा ने बच्चों को बताया कि पढ़ाई लिखाई कर जीवन में अच्छा काम करे और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं। यही सच्ची देश भक्ति है।