फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में गिरी कार, चालक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तहसील रामनगर के केला गांव में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान अंग्रेज सिंह (22) पुत्र जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंचायत केला में पड़ते ग्रीन वार्ड नंबर एक में वीरवार सुबह सात बजे चालक कार में रामनगर के लिए निकला था। अचानक वाहन अनियंत्रित खोकर मार्ग किनारे 150 फुट गहरी खाई में जा गिरा।
इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को हादसे की सूचना मिली तो घटनास्थल पर पहुंच गए और खाई में जाकर गंभीर रूप से घायल चालक को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। हादसे में चालक को सिर पर गहरी चोटें पहुंची हैं। ग्रामीणों ने रामनगर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देखकर जीएमसी उधमपुर भेज दिया गया, लेकिन वहां से भी जीएमसी जम्मू रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें