फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुपवाड़ा में जनरल बिपिन रावत फेंसिंग चैंपियनशिप कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। चिनार कॉर्प्स और जम्मू-कश्मीर फेंसिंग एसोसिएशन (जेकेएफए) के सहयोग से वज्र फेंसिंग सेंटर मैदान-ए-आजम कुपवाड़ा में जनरल बिपिन रावत फेंसिंग (तलवारबाजी) चैंपियनशिप तीन अक्तूबर से शुरू हो रहा है। पांच अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में उत्तरी कश्मीर के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में पूरे क्षेत्र से कुल नौ टीमें भाग लेंगी। यह चैंपियनशिप भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, दिवंगत जनरल बिपिन रावत के सम्मान में है आयोजित की जा रही है। इस साल खेलो इंडिया आंदोलन के तहत और सीएसआर इंडिया के सहयोग से शुरू हुआ वज्र फेंसिंग सेंटर इस क्षेत्र में फेंसिंग प्रतिभा का केंद्र बन गया है। पहली बार यहां जुलाई-अगस्त 2025 में जिला स्तरीय टूर्नामेंट का सफल आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें