श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर सेंट्रल यूनिवर्सिटी को लेकर अपने एक्स हैंडल पर बुधवार को तीखी टिप्पणी पोस्ट की। उन्होंने लिखा है कि
कश्मीर सेंट्रल यूनिवर्सिटी से चौंकाने वाली खबरें सामने आई हैं, जिसमें कानून-व्यवस्था की अनदेखी, भाई-भतीजावाद और शैक्षणिक स्तर में गिरावट की बात कही गई है। आरोप है कि यह संस्थान नियमों, मानकों और प्रशासन के प्रोटोकॉल की अनदेखी करते हुए एक निजी कंपनी की तरह चलाया जा रहा है। यह जम्मू-कश्मीर के छात्रों के भविष्य के लिए खतरा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस पर ध्यान देने के साथ ही तुरंत निष्पक्ष जांच का आदेश दें।
-