फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महानवमी व दशहरा पर बच्चों ने पेश की भारतीय संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/सांबा। ह्यूमैनिटी पब्लिक स्कूल में महानवमी और दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति व परंपरा की जीवंत झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य गौरव चरक ने मां दुर्गा व भगवान श्रीराम की आरती के साथ किया। कक्षा नौ की छात्रा नव्या व कक्षा 10 के छात्र अश्विक ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कक्षा तीन के छात्र प्रियल ने महानवमी के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला। कक्षा 10 की छात्रा साक्षी ने आधुनिक समय में दशहरे की प्रासंगिकता पर चर्चा की। शिक्षिका बादुशी ने छात्रों को महानवमी और दशहरा के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। कक्षा तीन के छात्र सहजप्रीत ने माता दुर्गा पर एक भावपूर्ण कविता सुनाई। कक्षा छह की छात्रा अंशिका ने बुराई पर अच्छाई की विजय पर प्रकाश डालती एक कविता सुनाकर लोगों से तालियां बटोरीं। संगीत शिक्षक राजन और कुमार अभिलाष के कुशल मार्गदर्शन में मिडिल और प्राइमरी विंग के छात्रों ने एक भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किया। प्रमुख रूप से उप प्रधानाचार्य अंकु चरक, प्रशासनिक प्रभारी आकाशदीप रैना, उच्चतर माध्यमिक विंग के प्रभारी पारसिध सिंह, उच्च मध्य विंग की प्रभारी नम्रता शर्मा, प्राथमिक विंग की प्रभारी वंदना शर्मा, पूर्व-प्राथमिक विंग की प्रभारी अपर्णा बलौरिया, आईटी प्रभारी इंजीनियर वरिंदर कुमार और खेल प्रभारी महान सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें