फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मैथ्स टैलेंट्स कांटेस्ट दमदग्नि स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जमदग्नि पब्लिक स्कूल की ओर से मैथ्स टैलेंट्स कांटेस्ट आयोजित किया गया। इसमें हरिद्वार के अधिकतर विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। मैथ्स टैलेंट की इस चुनौती पूर्ण राह को पार करते हुए राजा गार्डन स्थित ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल के होनहार बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल के साथ पूरे हरिद्वार का गौरव बढ़ाया। इसी कांटेस्ट के रैपिड फायर राउंड में ओलिविया के ही तीन बच्चों रोहन, हार्दिक एवं सनन ने गोल्ड मेडल भी हासिल किए। ओलीविया स्कूल के प्रधानाचार्य कुरियन एंटोनी विद्यालयी शिक्षा के साथ ऐसे बहुत से कार्यक्रम में विद्यालय को प्रतिभाग कराते हैं ताकि बच्चों को नए अवसर मिलें। कार्यक्रम में अध्यापिका रेखा नेगी का सहयोग सराहनीय रहा। स्कूल के समस्त स्टाफ ने विजेता बच्चों की लगन एवं मेहनत को सराहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें