एशियन गेम्स में दो पदक जीतने वाले ग्रेटर नोएडा के एथलीट जय कुमार नागर का सम्मानित करते लोग। स्र
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जापान में आयोजित एशियन गेम्स में दो पदक जीतने वाले गौतमबुद्ध नगर के एथलीट जय कुमार नागर का शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर स्वागत और सम्मान किया गया। दुजाना गांव निवासी जय कुमार ने प्रतियोगिता में मिश्रित 400 मीटर रिले दौड़ में रजत और 400 मीटर पुरुष रिले में कांस्य पदक हासिल किया।
एथलेटिक्स कोच सोनू भाटी ने बताया कि जापान के आइची और नागोया शहरों में 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक एशियन गेम्स का आयोजन हुआ। उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार को दादरी स्थित एक फार्म हाउस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एथलीट को फूलों और रुपयों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जय कुमार के सम्मान के लिए क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे।