फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के समर्थन में जागरूकता अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए भाजपा पार्टी ने रविवार से जागरूकता अभियान शुरू किया। जिले के गांव पेमाखेड़ा से क्षेत्र के नेताओं ने इसकी शुरूआत की। इस मौके पर नागरिकता संशोधन कानून जागरूकता अभियान की जिला संयोजक नोक्षम चौधरी, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष भानी राम मंगला, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेद्र देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

मौजूद नेताओं ने लोगों को बताया कि यह कानून नागरिकता देने के लिए है न की किसी की नागरिकता छीनने के लिए बना है। इसके तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में जो धर्म के नाम से प्रताड़ित हिंदु, ईसाई, सिख, बौद्ध लोग जिन्होंने भारत में शरण ली है उनको नागरिकता देने का प्रावधान है। इससे भारत के 130 करोड़ लोगों को कोई नुकसान होने वाला नहीं हैैं।
जिन मुसलमानों को भारत से प्यार था वे पाकिस्तान जाने की बजाए यहीं रहे और उनको सभी अधिकार प्राप्त हैं और हमेशा रहेेंगे। इससे मुस्लिम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हैं यह तो केवल कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों द्वारा जनता में फैलाया गया एक भ्रम है। इस मौके पर पेमाखेड़ा के सरपंच इरशाद उर्फ भूरू सहित कई लोग मौजूद रहे और उन्होंने गांव में घर-घर जाकर लोगों को सीएए के बारे में समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें