फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली से पहले शुरू होगा जगनपुर अफजलपुर इंटरचेंज

विज्ञापन
ईपीई-यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज का ड्रोन दृश्य।
विज्ञापन
- यमुना एक्सप्रेसवे पर हो रहा निर्माण, नोएडा एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेंगे गाजियाबाद, मेरठ और पलवल
विज्ञापन

फोटो

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब 270 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा जगनपुर अफजलपुर इंटरचेंज पर वाहनों की आवाजाही दिवाली से पहले शुरू हो जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक एनएचएआई ने 15 अक्तूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद जरूरी टेस्टिंग और ट्रायल के बाद इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे मेरठ, गाजियाबाद, फरीदाबाद और पलवल से ईपीई के माध्यम से आने वाले वाहन सीधे नोएडा एयरपोर्ट तक जा सकेंगे।
यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को लिंक करने वाले इस इंटरचेंज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके निर्माण की अपडेट फोटो साझा की हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत होने पर आंशिक रूप से भी इसे शुरू किया जा सकता है। इससे शुरू होने से एनसीआर के शहरों से एयरपोर्ट पहुंचना आसान होगा साथ ही यमुना सिटी में भी आवाजाही इससे बेहतर होगी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि अंतिम चरण में अब फिनिशिंग और सुरक्षा से जुड़े काम होने हैं। एक लूप में अभी मिट्टी का काम पूरा हो गया है जिस पर अब पीक्यूसी होनी है। इसके बाद बिटुमिन की टॉप लेयर बिछाने का काम पूरा किया जाएगा। रैंप के निर्माण पूरा होने के बाद अब रिटेनिंग वॉल के सुधार और लैंडस्केपिंग के काम भी 15 अक्तूबर तक करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन


जुलाई 2025 में शुरू हुआ था निर्माण
अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल जुलाई में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ। इसका निर्माण कार्य करीब 15 महीने में इसे पूरा हो जाएगा। एनएचएआई टेंडर में तय समय से पहले ही यह निर्माण पूरा कर लेगा। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी।

ईपीई-यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज का ड्रोन दृश्य।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें