फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फूलों के झूले पर झूले जगन्नाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-121 के जगन्नाथ मंदिर में महाआरती के बाद भगवान जगन्नाथ की झूलन यात्रा का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-121 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में रविवार शाम साढ़े सात बजे भगवान जगन्नाथ की महाआरती के बाद भगवान जगन्नाथ के साथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को फूलों से सजे झूले पर विराजमान कराया गया। इसके साथ ही झूलन यात्रा का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झूलन यात्रा का आयोजन 28 अगस्त तक चलेगा। इसी दिन रक्षाबंधन, राखी पूर्णिमा और गम्हा पूर्णिमा के साथ बलभद्र जी का जन्म महोत्सव भी ओडिया परंपरा के अनुसार मनाया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
झूलन यात्रा के लिए भगवान के झूले को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। छह दिनों तक हर दिन झूले को नए फूलों से सजाया जाएगा। महोत्सव के दौरान भक्तों के बीच दाल, चावल और सब्जी का प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूलन यात्रा से पहले हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक
रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक मंदिर परिसर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। विधि-विधान से पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति की ओर से छह दिवसीय आयोजन के साथ 28 अगस्त को होने वाले रक्षाबंधन, गम्हा पूर्णिमा और भगवान बलभद्र के जन्मोत्सव की तैयारियां भी की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें