ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज को अरुण जेटली चैंपियंस ऑफ इंडिया पुरस्कार मिला है। यह सम्मान समृद्धि 2025 पहल के अंतर्गत रीथिंक इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मंच पर राष्ट्र निर्माण में नवाचार, उद्यमिता और भारत के स्टार्टअप एवं इनोवेशन इकोसिस्टम को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। डॉ. विष्णु शर्मा व सुधांशु रंजन ने बताया कि कॉलेज नेतृत्व ने नवाचार-आधारित शिक्षा, स्टार्टअप इनक्यूबेशन, उद्यमिता विकास और उद्योग-उन्मुख शिक्षण परिणामों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। ब्यूरो