फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंतर-कक्षा फन रेस में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में हुई वार्षिक खेलकूद अंतर-कक्षा फन रेस में कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया। बालिका वर्ग में बाधा दौड़ में अनन्या, स्प्रिंट दौड़ में वैष्णवी, रितिका, मिर्हा, शटल दौड़ में स्वीना, हूपला रोल दौड़ में रूही ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में बाधा दौड़ में प्रतीक, स्प्रिंट दौड़ में अंश नागर, प्रतीक सिंह, ओमांश, शटल दौड़ में अक्षत यादव, हूपला रोल दौड़ में विवान ने बाजी मारी। विद्यालय के चेयरमैन टीपी सिंघल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव वर्मा, एचआर दीपा दीक्षित, समन्वयक त्रिप्ता मेहता, स्पोर्ट्स एचओडी विश्वनाथ प्रताप सिंह आदि ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें