फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईटीबीपी ने मनाया 65वां स्थापना दिवस, शौर्य और समर्पण को सलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) का 65वां स्थापना दिवस शनिवार को लखनावली स्थित 39वीं वाहिनी परिसर में मनाया गया। कमांडेंट दुष्यंत राज जायसवाल के नेतृत्व में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और हिमवीरों ने बल के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध परंपराओं को याद किया। इस दौरान राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य साहस के मूल्यों पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

आयोजन में संगठनात्मक एकता, आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। कमांडेंट दुष्यंत राज जायसवाल ने सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और हिमवीरों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी स्थापना के समय से ही कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सभी कार्मिकों से बल की उच्च परंपराओं, अनुशासन, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से संगठन की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें