ग्रेटर नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आलोचक व्यक्ति की कमियों को पहचानने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। नॉलेज पार्क-3 स्थित निजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिम्मत, संघर्ष और आलोचना को स्वीकार करने की क्षमता सफलता का आधार है। विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग, अनुशासन और आधुनिक तकनीक के साथ स्वयं को अपडेट रखने की सलाह दी।