नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस ‘ला फेत नेशियोनाल’ (बैस्टिल डे) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को फ्रेंच भाषा, संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराया गया। फ्रेंच फैकल्टी मुस्कान वाधवा के मार्गदर्शन में फ्रेंच क्विज, रोल प्ले, एक्सटेम्पोर और फैशन रैंप वॉक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। डीन डॉ. वर्तिका चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों की संप्रेषण क्षमता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक समझ को बढ़ाते हैं। ब्यूरो