गुरुग्राम।
गांव जौरासी की बेटी इशिका धामीवाल ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर गांव और जिले का नाम रोशन किया। करनाल में 27 व 28 सितंबर को आयोजित 38वीं हरियाणा जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदेशभर से प्रतिभाशाली युवा एथलीटों ने हिस्सा लिया। इशिका ने जबरदस्त मेहनत और फुर्ती के साथ 100 मीटर रेस में दमदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। इशिका वर्तमान में गुरुग्राम स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अभ्यास कर रही हैं, जहां उन्हें कोच दीपक राठी का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। कोच और परिवार के सहयोग से इशिका ने यह मुकाम हासिल किया है। संवाद