फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो में इशांत ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गिझोड़ गांव के इशांत चौहान ने स्वर्ण पदक जीता। उनकी इस जीत से खुशी का माहौल है। इशांत के गृह नगर लौटने पर 26 जनवरी को दोपहर 1 बजे गिझोड़ गेट पर स्वागत समारोह होगा। परिजनों और ग्रामीणों ने सभी खेल प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर चैंपियन का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। इशांत की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें