फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्चे बने बुजुर्ग, नींबू-चम्मच में दौड़ लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रींस एक सोसाइटी में रविवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम प्रभारी निशा मित्तल व सुनैना मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में नींबू-चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी, कैरम, कंचा, शतरंज और गेंद फेंक जैसी कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। प्रतियोगिता ने यह साबित कर दिया कि उम्र केवल एक संख्या है, उत्साह और जिंदादिली कभी बूढ़ी नहीं होती। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें