देवा में चादर चढ़ाने के बाद पूर्व विधायक इरफान साेलंकी परिवार के साथ
- फोटो : देवा में चादर चढ़ाने के बाद पूर्व विधायक इरफान साेलंकी परिवार के साथ
बाराबंकी। कानपुर के सीसामऊ से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को 33 महीने की जेल के बाद जमानत मिलने पर बृहस्पतिवार देर रात देवा शरीफ स्थित हाजी वारिस अली शाह दरगाह पर जियारत के लिए पहुंचे। उनका आगमन पूरी तरह गुप्त रखा गया था। स्थानीय सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी।
इरफान ने पत्नी और परिवार के साथ चादर चढ़ाई। जो उनकी रिहाई के बाद पहला सार्वजनिक कदम माना जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष अयाज अहमद ने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं देवा के कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जानकारी नहीं है।
संजय दत्त की रिहाई पर सुनील दत्त पहुंचे थे देवा
दिलचस्प यह भी है कि देवा शरीफ में जेल से रिहा होने के बाद चादर चढ़ाने की परंपरा पहले भी देखने को मिली है। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की रिहाई के बाद उनके पिता सुनील दत्त भी यहां चादर चढ़ाने पहुंचे थे। ऐसे अन्य कई मामले भी हैं।