फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या ने खोली प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल : दांगी

Sat, 11 Oct 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
बैठक में जानकारी देते पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने पुराना बस अड्डा पर स्थित पूर्व पार्षद श्याम सुंदर बरेजा के कार्यालय पर बैठक कर प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था पर निंदा जाहिर की और कहा कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था का ढांचा खराब हो चुका है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट में जिस तरह से आईएएस और आईपीएस अधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं। उससे समझा जा सकता है कि प्रदेश में कुछ भी सही नहीं है। उन्होंने कहा कि हर साल प्रदेश सरकार बजट पारित करती है लेकिन विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश का किसान अपनी दुर्दशा को लेकर परेशान है। पहले बारिश से दुर्गति हुई और अब मंडियों में उसकी फसल के भाव नहीं मिल रहा। सरकार को चाहिए कि किसान की फसल की मंडी में आते ही बोली कराए और एमएसपी पर फसल की खरीद करे। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा निकाली यात्रा के सवाल पर कहा कि सद्भाव यात्रा कांग्रेस की नहीं उनकी निजी यात्रा है। हरियाणा के पूर्व मंत्री दांगी ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई के ऊपर जूता फेंकने की घटना की घोर निंदा करते हुए देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।इस मौके पर पूर्व पार्षद श्याम सुंदर बरेजा, पूर्व पार्षद अनिल बंसल, पूर्व पार्षद सुभाष शर्मा व किसान नेता देवेंद्र नेहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें