फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida Fire: कासना फैक्ट्री में प्रतिबंधित मांस की शिकायत पर जांच, पशु चिकित्सा विभाग ने नमूने लिए

Mon, 04 Nov 2024 08:13 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के कासना फैक्टरी में प्रतिबंधित मांस की शिकायत पर जांच के लिए अधिकारी पहुंचे। जहां पशु चिकित्सा विभाग ने नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
डायल 112 टीम (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में प्रतिबंधित मांस की मौजूदगी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है। रविवार रात को डायल-112 पर सूचना मिली कि चड्डा कोल्ड स्टोरेज में प्रतिबंधित मांस रखा गया है।

विज्ञापन


इस सूचना के आधार पर कासना थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। पशु चिकित्सा विभाग की टीम के साथ पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया और मांस के नमूने एकत्रित किए।

पशु चिकित्सकों द्वारा इन नमूनों की गहन जांच की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मांस प्रतिबंधित है या नहीं। जांच के परिणाम के आधार पर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें