डॉक्टर से अभद्रता की जांच में बाधा, सीसीटीवी मिला खराब
- स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन पहले सीसीटीवी कैमरे से जांच कराने की कही थी बात
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सीसीटीवी कैमरा खराब होने के कारण डिप्टी सीएमओ डॉ. जैसलाल और डिप्टी सीएमओ डॉ. चंदन सोनी पर लगे अभद्रता के आरोप की जांच में बाधा आ गई है। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन पहले सीसीटीवी कैमरे की जांच की बात कही थी। ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे, कैसे एक दिन में कैमरा खराब हो गए।
दादरी और बिसरख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो डॉक्टर शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस की ड्यूटी में अन्य डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग आए। आरोप था कि पहले डॉ. जैसलाल ने उनके साथ अभद्रता की। बाद में डिप्टी सीएमओ डॉ चंदन सोनी ने एक डॉक्टर का कालर पकड़कर कमरे से बाहर निकाल दिया। हालांकि डिप्टी सीएमओ जूनियर डॉक्टर की गलत बता रहे हैं। सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा खराब है। पहले उनको इसकी जानकारी नहीं थी।
घास मंडी की सड़क