फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में करें निवेश, सरकार देगी सहयोग : मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में करें निवेश, सरकार देगी सहयोग : मुख्य सचिव
विज्ञापन

- यूपी स्टार्टअप फंड के सेशन में मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने कहा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा /ग्रेटर नोएडा। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने आईटी उद्योग से जुड़ी कंपनियों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने सरकार की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया। नोएडा के रेडिसन ब्लू होटल में शुक्रवार को आयोजित भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के यूपी स्टार्टअप फंड के इंटरएक्टिव सेशन में उन्होंने यह बातें कही। इस मौके पर सिडबी के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से यूपी स्टार्टअप फंड की जानकारी दी।
इसके बाद मुख्य सचिव ग्रेटर नोएडा की एडवर्ब रोबोटिक्स कंपनी पहुंचे। उन्होंने रोबोट निर्माता कंपनी में बनाए जा रहे रोबोट के संबंध में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर मंडलायुक्त, मेरठ मंडल सेल्वा कुमारी जे, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण रवि कुमार एन जी, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर नितिन मदान, उप जिलाधिकारी सदर वेद प्रकाश पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गण एवं एडवर्ब टेक्नोलॉजी कंपनी के प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

माल ढुलाई में मदद करेंगे ग्रेनो में बने रोबोट
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-10 में एडवर्ब रोबोटिक्स कंपनी ने जमीन आवंटन के एक साल के अंदर उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी प्रबंधन ने भूखंड आवंटन से लेकर उत्पादन तक की प्रक्रिया में फास्ट प्रोसेस के लिए प्राधिकरण की जमकर सराहना की। कंपनी के सीएफओ आशु कंसल ने बताया कि कंपनी में बनाए गए रोबोट्स देश की जानी मानी कंपनियों में माल ढुलाई में मदद करेंगे। इनसे मानव रोजगार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि इनको चलाने के लिए हुनरमंद युवाओं की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने आने वाले दिनों में मेडिकल क्षेत्र में रोबोट के इस्तेमाल संभावना जताई। कंपनी में करीब 3000 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

प्रतिमाओं और भित्ति चित्रों पर लगेंगे बार कोड
- ऋषियों की जीवनगाथा की मिलेगी जानकारी
नोएडा। अब सेक्टर-78 के वेदवन पार्क में लगाए गए भित्ति चित्रों और प्रतिमाओं पर बार कोड लगाए जाएंगे। मोबाइल से बार कोड को स्कैन करते ही ऋषि मुनियों के भित्ति चित्रों और प्रतिमाओं के साथ ऋषियों की जीवनगाथा की जानकारी मिलेगी। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने वेदवन पार्क के दौरे पर यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोगों को वैदिक और पुरातन संस्कृति की जानकारी मिलनी चाहिए। मौके पर ऋषि मुनियों के योगदान की जानकारी ऑडियो और वीडियो माध्यम से उपलब्ध कराने और सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे पार्क का अवलोकन किया। इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम, एसीईओ संजय खत्री, एसीईओ सतीश पाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, जीएम आरपी सिंह, उप निदेशक उद्यान महेंद्र प्रकाश सिंह, डीजीएम सिविल विजय रावल, डीजीएम विद्युत राजेश कुमार, उप निदेशक उद्यान आनंद मोहन सिंह सहित प्राधिकरण, प्रशासन और पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें