स्कूल का ताला तोड़कर इन्वर्टर व बैटरी चोरी
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी और बच्चों की स्पोर्ट्स किट चोरी करने का मामला सामने आया है। हेडमास्टर ने थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। कंपोजिट विद्यालय छतंगा खुर्द के शिक्षक ललित गर्ग ने बताया कि गर्मी की छुट्टी के कारण स्कूल बंद थे। 16 जून को जब स्कूल खोला गया तो उन्होंने देखा कि दो बैटरी, इनवर्टर और स्पोर्ट्स किट चोरी हो गए हैं। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे। ब्यूरो