नोएडा। सेक्टर 91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय आवासीय कैंप का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कार्यक्रम में कालका बिंदादिन घराने की कथक नृत्यांगना रागिनी महाराज शामिल हुईं। उन्होंने प्रशिक्षित छात्राओं के साथ नृत्य प्रस्तुति दी और कथक के विभिन्न चरणों को समझाते हुए चेहरे और हाथों की भाव भंगिमाओं को सिखाया। प्राचार्य डॉ. नीरज टंडन ने बताया कि आवासीय कैंप का समापन कथक कार्यशाला के साथ हुआ। रूट्स टू रूट्स के संस्थापक राकेश गुप्ता व टीना वचानी ने कलाकारों को सम्मानित किया। ब्यूरो