फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लैट पर कब्जे में देरी से खरीदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-यूपी रेरा के संवाद में दुबई, रांची और प्रयागराज के खरीदारों ने लिया भाग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण ने शनिवार को ऑनलाइन रेरा संवाद का आयोजन किया। इसमें देश के अलग-अलग कोनों के साथ विदेश से भी कई खरीदारों ने भाग लिया। इस दौरान फ्लैट पर कब्जे में देरी का मुद्दा उठा। खरीदारों ने समाधान कराने की मांग की। अफसरों ने खरीदारों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के साथ ही अन्य विकल्पों की जानकारी दी।
विज्ञापन


यूपी रेरा हर सप्ताह रेरा संवाद का आयोजन करता है। इस बार हुए संवाद में खरीदारों की समस्याएं सुनीं गईं। मुख्य समस्या फ्लैटों पर देरी से कब्जा मिलने की रही। दुबई से लेकर रांची, प्रयागराज और एनसीआर के खरीदारों ने कहा कि बिल्डर ने जिस समय पर कब्जा देने का वादा किया था, उस समय पर कब्जा नहीं दिया है। हर बार कब्जा देने की नई तारीख दी जा रही है। अफसरों ने कहा है कि वो यूपी रेरा में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते है। उन्होंने बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई के विकल्पों की जानकारी दी। चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने बताया कि कार्यक्रम से समस्याओं का समाधान करने के साथ खरीदारों को जागरूक करने में मदद मिल रही है। उनका उद्देश्य केवल शिकायतों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि भविष्य की समस्याओं को कम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें