फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डायट दनकौर में राजकीय शिक्षक पुरस्कार के साक्षात्कार संपन्न, तीन शिक्षकों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दनकौर में राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार आयोजित किया गया। इसमें शामिल चार शिक्षकों में से तीन शिक्षकों का चयन अगले चरण के लिए किया गया है। अब चयनित शिक्षकों के नाम अंतिम प्रक्रिया के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे। डायट दनकौर में आयोजित साक्षात्कार चार सदस्यीय चयन समिति ने लिया। समिति में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), डायट प्रवक्ता और डायट प्राचार्य शामिल रहे। शिक्षकों का मूल्यांकन उनके शैक्षणिक कार्य, नवाचार, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार, विद्यालय प्रबंधन और अन्य उपलब्धियों के आधार पर किया गया।
विज्ञापन

साक्षात्कार के दौरान शिक्षकों ने अपने शिक्षण कार्य, नवाचारों और उपलब्धियों की प्रस्तुति दी। प्रत्येक शिक्षक को करीब 40 से 45 मिनट का समय दिया गया। समिति के सदस्यों ने शिक्षकों से विभिन्न बिंदुओं पर सवाल भी किए। साक्षात्कार के बाद चार में से तीन शिक्षकों का चयन अगले चरण के लिए किया गया। अब लखनऊ स्तर पर दस्तावेजों और प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। संभावना है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें