फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शूटर पर जानलेवा हमला: कार सवार बदमाशों ने किया पीछा, टक्कर-फायरिंग का शिवम ठाकुर ने लगाया आरोप

Thu, 05 Feb 2026 04:40 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

पीड़ित की पहचान सेक्टर-168 निवासी शिवम ठाकुर पुत्र अरुण कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के शूटर हैं। शिवम ठाकुर अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय शूटर शिवम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के कुलेसरा गांव पुश्ते पर बुधवार देर रात एक अंतरराष्ट्रीय शूटर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि बोलेरो कार सवार बदमाशों ने आधा किलोमीटर से अधिक दूरी तक खिलाड़ी की कार का पीछा किया, पीछे से दो बार टक्कर मारी और कार न रोकने पर फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है और मामले को सिर्फ वाहन टक्कर का बता रही है।

विज्ञापन


पीड़ित की पहचान सेक्टर-168 निवासी शिवम ठाकुर पुत्र अरुण कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के शूटर हैं। शिवम ठाकुर अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक जीत चुके हैं। घटना के समय वह बुधवार रात करीब 12 बजे अपने माता-पिता से मिलने के लिए कुलेसरा गांव स्थित अपने घर जा रहे थे। शिवम के अनुसार जैसे ही वह कुलेसरा गांव के पुश्ते पर पहुंचे, तभी एक बोलेरो कार में सवार कुछ संदिग्ध युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने अपनी ग्रैंड विटारा कार की रफ्तार बढ़ा दी। 

आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें रोकने के इरादे से पीछे से उनकी कार में दो बार जोरदार टक्कर मारी। इसके बावजूद जब उन्होंने कार नहीं रोकी तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। पुश्ते से उनके घर की दूरी करीब 700 मीटर बताई जा रही है। जैसे ही वह घर के पास पहुंचकर रुके, बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और अगले दिन कार्रवाई का आश्वासन देकर लौट गई। शिवम ठाकुर का आरोप है कि इसके बाद न तो कोई पुलिस अधिकारी दोबारा मौके पर पहुंचा और न ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर पीड़ित ने गुरुवार को एसीपी सेंट्रल नोएडा से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

 
वहीं ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीछे से बोलेरो की टक्कर खिलाड़ी की कार में लगी थी। फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जो भी आरोपी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें