फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ::: शहर में पहली बार होगी इंटरनेशनल रेटिंग रैपिड शतरंज स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पहली बार होगी इंटरनेशनल रेटिंग रैपिड शतरंज स्पर्धा
विज्ञापन

- करीब 700 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, सेक्टर-132 में 13 जनवरी से होगा आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में पहली बार इंटरनेशनल रेटिंग रैपिड शतरंज प्रतियोगिता होगी। सेक्टर-132 में 13 और 14 जनवरी को इसका आयोजन होगा। इसमें देश भर से करीब 700 खिलाड़ियों के हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि पांच लाख रुपये होगी। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ और यूपी शतरंज खेल संघ की निगरानी रहेगी।
प्रतियोगिता में कुल 177 पुरस्कार दिए जाएंगे। टॉप 88 खिलाड़ियों को नगद इनाम दिया जाएगा। वहीं 59 खिलाड़ियों को ट्रॉफी दी जाएगी। 30 खिलाड़ियों को मेडल दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश से 50 से ज्यादा खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। प्रतियोगिता में कुल नौ राउंड होंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को यूपी चेस आर्गेनाइजेशन की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। आयोजकों ने दावा किया है कि आयोजन से उत्तर भारत में शतरंज खेल को बढ़ावा मिलेगा। अब तक इसमें दक्षिण भारत के राज्यों के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
उभर रहे नोएडा के खिलाड़ी :
शहर के कई शतरंज खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अजय संतोष पर्वतारोड्डी राष्ट्रीय अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर चुके हैं। वह यूपी के चैंपियन हैं। उन्हें भारतीय अंडर-18 टीम में जगह दी गई है। वह अगले साल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें