फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उभरती प्रतिभाओं को तराशेंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, आवेदन मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- 35 आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रशिक्षक तैनात होंगे, विभिन्न खेलों की देंगे ट्रेनिंग
विज्ञापन

- 41 खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए होंगे चयनित

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के खेल छात्रावासों में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और प्रशिक्षक उभरती प्रतिभाओं को तराशेंगे। खेल निदेशालय के निर्देशों पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित 35 आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रशिक्षण के लिए इन अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 41 खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए चयनित होंगे। इन्हें हर महीने 1.5 लाख रुपये तक का मानदेय दिया जाएगा। गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 15 खेलों में प्रशिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इनमें हॉकी, तैराकी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैटमिंटन, टेबल-टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैंडबॉल तथा जूडो जैसे खेल शामिल हैं।
-
विश्व स्तरीय चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले होंगे योग्य
भर्ती प्रक्रिया में उन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को योग्य माना जाएगा, जिन्होंने चार वर्ष में आयोजित होने वाली ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप या वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो और पदक जीता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पद्मश्री, खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए न्यूनतम स्नातक होना जरूरी
आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी जिला खेल कार्यालय, ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम से निर्धारित प्रोफार्मा प्राप्त कर सकते हैं। सभी शैक्षिक और खेल योग्यता प्रमाणपत्रों के साथ आवेदन की दो प्रतियां दस अप्रैल, 2026 की शाम 4:00 बजे तक जमा करनी होंगी। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें