नोएडा(संवाद)। जिला अस्पताल में मंगलवार को इंटरनेशनल नर्स डे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अस्पताल में तैनात करीब 105 नर्सों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने नर्सों के योगदान और सेवा भावना की सराहना की।
सीएमएस डॉ. अजय राणा ने नर्सों को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल और उपचार में नर्सों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में उन्हें गमले भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। नर्सों ने सम्मान के लिए अस्पताल प्रशासन का आभार जताया।