ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित 13वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स, सर्किट्स एंड सिस्टम्स (माइक्रो) का समापन हुआ। इसका आयोजन स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, एप्लाइड कंप्यूटर टेक्नोलॉजी व इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल विश्वविद्यालय फॉर वुमन के सहयोग से हुआ।
दो दिवसीय सम्मेलन में माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स, सर्किट्स और उन्नत प्रणाली प्रौद्योगिकियों से जुड़े विषयों पर चर्चा व तकनीकी प्रस्तुतियां दी गई। जनरल चेयर डॉ. विदुषी शर्मा ने बताया कि अंतः विषय सहयोग और वैश्विक नेटवर्किंग के अवसर सृजित किए जाएंगे। इस दौरान डॉ. मनमोहन सिंह शिशोदिया, डॉ. इंदु उप्रेती आदि शामिल रहे।