फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च की जगह अब नवंबर में होगी अंतरराष्ट्रीय ज्यूलॉजिकल कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मॉर्ट में दो मार्च से होने वाली ज्यूलॉजिकल कांग्रेस अब नवंबर माह में होगी। सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आना था। कोरोना वायरस के खौफ के कारण सप्ताह भर तक चलने वाले इस सम्मेलन को नवंबर में करने का कार्यक्रम तय किया गया है।
विज्ञापन

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के चेयरमैन राकेश कुमार ने बताया कि दो मार्च से आठ मार्च तक अंतरराष्ट्रीय ज्यूलॉजिकल कांग्रेस का आयोजन किया जाना था। आयोजन में इस वर्ष बड़ी संख्या में दक्षिण एशिया के देश हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में विश्व भर से करीब पांच हजार भूविज्ञानी अपनी रिसर्च को रखेंगे। इसमें पृथ्वी पर भूकंप समेत अन्य विपदाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा होनी है।
प्रत्येक दो वर्षों में यह विश्व भर में किसी एक देश में होती है। इसके बाद अगले दो वर्षों तक वह देश उसकी अध्यक्षता करता है और सम्मेलन की प्रगति की अनुशंसा करता है। वर्ष 2018 में यह चीन में आयोजित हुई थी। इस वर्ष यह सम्मेलन भारत में आयोजित किया जाना है और इसकी अध्यक्षता भारत को सौंपी जानी है।
विज्ञापन

इधर हाल ही कोरोना वायरस का प्रकोप चीन सहित दक्षिण एशिया के कई देशों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है। वहीं भारत को अध्यक्षता सौंपने के लिए चीन को भागीदारी करनी आवश्यक है। इसलिए इसे आगे बढ़ाते हुए नवंबर माह में करने का कार्यक्रम तय किया गया है। नवंबर में यह कब होगा अभी इसकी तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें