फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट: फरवरी में शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, संचालन की औपचारिकताएं पूरी करने का काम तेज

Sun, 22 Nov 2026 07:13 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी

सार

सेवाएं शुरू होने से एनसीआर ही नहीं बल्कि पश्चिमी यूपी के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में निवेश, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
Noida International Airport - फोटो : X @AwasthiAwanishK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन फरवरी से शुरू हो सकता है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का काम किया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी वर्ष के दूसरे महीने से  अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि घरेलू उड़ानों के सफल संचालन के बाद अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को विदेश जाने के लिए एक और बेहतर विकल्प मिलेगा।

साथ ही क्षेत्र में निवेश, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के शुरू होने से जेवर की पहचान वैश्विक स्तर पर बन रही है। इसके आसपास औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। विकास का लाभ क्षेत्र के गांवों, किसानों, युवाओं और स्थानीय व्यापारियों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें