फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने कचरा प्रबंधन जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर से विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करने वाला 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महापौर राजा इकबाल सिंह से विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 30 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को सिविक सेंटर में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के सहयोग से आयोजित किया गया था जिसका उद्देश्य निगम शासन और ठोस कचरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली को समझना था।
विज्ञापन

इस मौके पर महापौर ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि एमसीडी एशिया की सबसे बड़ी नगरीय निकायों में से एक है जो लगभग दो करोड़ की आबादी को सेवाएं प्रदान करती है। हम सतत विकास, जनसहभागिता और नवाचार के माध्यम से निगम शासन को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महापौर ने ठोस कचरा प्रबंधन को निगम की प्रमुख चुनौती बताते हुए बताया कि स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण, वैज्ञानिक लैंडफिल प्रबंधन और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल को अधिकारियों ने टाउन प्लानिंग, दिल्ली मास्टर प्लान और ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान स्वीकृति प्रणाली की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने कचरा प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों और समाधान के लिए अपनाई जा रही तकनीकी एवं सामुदायिक पहलों को भी साझा किया। इस अवसर पर उपमहापौर जयभगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्य शर्मा, सदन के नेता प्रवेश वाही, स्थायी समिति के उपाध्यक्ष सुन्दर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें