फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बौद्धिक संपदा अधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति व्यापक जागरूकता जरूरी है, ताकि भारत अपनी समृद्ध ज्ञान परंपरा को संरक्षित कर वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बन सके। सम्मेलन की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के गणित विभागाध्यक्ष प्रो. शिवराज सिंह पुंडीर ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार केवल कानूनी विषय नहीं, बल्कि नवाचार, अनुसंधान, उद्यमिता और आर्थिक विकास का आधार हैं। कार्यक्रम में अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के डॉ. राज मोगरे, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी देहरादून के आईपीआर सेल प्रमुख डॉ. अरुण प्रताप और डॉ. डब्ल्यू.बी. गुर्नुले ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव रजनीकांत अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स, उपप्राचार्या डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. देवानंद सिंह, डॉ. प्रीति रानी सेन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें