फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्शन मैनेजमेंट पर इंटरैक्टिव सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। रक्षाबंधन के पर्व को ध्यान में रखते हुए ब्रह्माकुमारीज की ओर से सेक्टर 46 स्थित सामुदायिक केंद्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय राणा शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मॉडल एजुकेशन सेंटर के विशेष बच्चों द्वारा भगवान गणेश की वंदना से हुई। जहां ब्रह्माकुमारीज से बीके ईशु, बीके रितु, बीके रेणु, बीके वर्णिका और वरिष्ठ राजयोगिनी शिक्षिका बीके लीना (कीर्ति ) ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। बीके ईशु ने एक्शन मैनेजमेंट विषय पर इंटरैक्टिव सेशन लिया। बीके लीना (कीर्ति) ने रक्षाबंधन पर्व के बारे में बताया। इस अवसर पर बीके बहनों ने सभी को राखी बांधी। इस दौरान प्रमुख रूप से मॉडल एजुकेशन सेंटर की प्रधानाचार्य जयंती मित्रा, राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य राजीव गुप्ता, आयकर विभाग के पूर्व चीफ कमिश्नर डॉ. अमरवीर सिंह और कस्टम व एक्साइज के पूर्व चीफ कमिश्नर अनंत राम, डॉ. अदिति गुप्ता, मेजर जनरल विनोद छिब्बर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें