फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सैंपल पेपर से बोर्ड परीक्षा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रश्नों के पैटर्न और समय प्रबंधन पर जोर, नियमित अभ्यास करा रहे शिक्षक
विज्ञापन

नोएडा। सीबीएसई की ओर से जारी सैंपल पेपर के आधार पर शहर के स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। शिक्षक विद्यार्थियों को प्रश्नों के पैटर्न, परीक्षा के प्रारूप और उत्तर लिखने के तरीके का अभ्यास करा रहे हैं। इससे छात्रों को प्रश्नपत्र की संरचना समझने और परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिल रही है।
स्कूलों में विद्यार्थियों को सैंपल पेपर हल कराने के साथ समय प्रबंधन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि नियमित अभ्यास से छात्र अपनी कमजोरियों को पहचान सकते हैं और उन विषयों पर अधिक मेहनत कर सकते हैं, जिनमें उन्हें कठिनाई होती है।
विज्ञापन

नियमित अभ्यास पर जोर : महर्षि विद्या मंदिर के प्रिंसिपल उमेश सिंह सेंगर ने बताया कि सीबीएसई की ओर से जारी सैंपल पेपर के आधार पर ही विद्यार्थियों को तैयारी कराई जा रही है। इस बार परीक्षा के पैटर्न में बहुत अधिक बदलाव नहीं होने के कारण छात्रों को प्रश्नों के प्रारूप को समझने और नियमित अभ्यास करने की सलाह दी जा रही है। इससे उन्हें परीक्षा के दौरान सवाल हल करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

वहीं, मॉडर्न स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. नीरज अवस्थी ने बताया कि विद्यार्थियों को सैंपल पेपर के अनुसार प्रश्न हल करने का अभ्यास कराया जा रहा है। शिक्षकों का प्रयास है कि छात्र परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र के प्रारूप से परिचित हो जाएं और निर्धारित समय में सभी सवाल हल करना सीखें।
स्कूलों में उत्तर लिखने की गति, सटीकता और समय के सही इस्तेमाल पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें