दादरी के नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में अंतर-महाविद्यालयीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में शनिवार से दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालयीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं।
प्रतियोगिता में पहले दिन खेले गए मुकाबलों में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने एमएमएच कॉलेज को 2-1 गोल से हराया। एचएलएम ने एनएएस कॉलेज को 8-0 गोल से मात दी। नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एनसीपीई) ने राजकीय पीजी कॉलेज को 6-0 गोल से हराया। एशियन स्कूल ऑफ बिजनेस ने मेरठ कॉलेज को 6–0 गोल से पराजित किया। दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के साथ फुटबॉल के प्रति रुचि विकसित करना है।