हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर छह नवंबर को यहां होने वाले प्रांत स्तरीय सैनिक सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गईं हैं। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने एमबी इंटर काॅलेज मैदान में सम्मेलन के लिए की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त परितोष वर्मा व एसडीएम राहुल शाह ने मंगलवार को दोपहर बाद एमबी इंटर काॅलेज मैदान का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को बुधवार तक प्रत्येक कार्य को हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि खेल मैदान में विशेष रूप से साफ सफाई करने, टैंक और मंच निर्माण का काम तेजी से कराने और भोजन वितरण की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के भी निर्देश दिए गए।