फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेल्टा-1 में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर डेल्टा-1 में त्योहारों के बाद बिगड़ी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के प्रबंधक विवेक किशोर सिंह ने सेक्टर का दौरा किया। आरडब्ल्यूए की शिकायत पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों के ठेकेदारों और सुपरवाइजरों को जल्द कूड़ा उठाने और नियमित झाड़ू लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने शनिवार तक सफाई व्यवस्था सामान्य करने और छठ पूजा को देखते हुए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती करने को कहा। साथ ही सेक्टरवासियों से इधर-उधर कूड़ा नहीं फेंकने की अपील की। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने भी लोगों से कूड़ा गाड़ी में कचरा देने या घर के बाहर डस्टबिन रखने का आग्रह किया। इस दौरान हेल्थ इंस्पेक्टर ओंकार भाटी, शेखर शर्मा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें