फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तिलपता में जाम के चलते दादरी तक नहीं पहुंच पा रहीं सिटी ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह से अटका है बसों का संचालन, सर्वे रिपोर्ट से अधिकारी संतुष्ट नहीं, दोबारा कराया जाएगा सर्वे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। परी चौक और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दादरी के बीच प्रस्तावित सिटी ई-बस सेवा के संचालन में लगातार बाधाएं आ रही हैं। तिलपता में लगने वाले जाम को बसों के संचालन में सबसे बड़ी बाधा बताया जा रहा है। हाल ही में हुए सर्वे में भी इस रूट पर बसों का संचालन मुश्किल पाया गया।
करीब दो माह पहले परी चौक और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दादरी तक का रूट निर्धारित हुआ था। परंतु अब तक नियमित बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। शुरुआत में दो दिन बसों का संचालन हुआ, फिर तिलपता में जाम के कारण सेवा बंद कर दी गई। इसके बाद से दादरी क्षेत्र के लोग लगातार सिटी ई-बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। लोगों की मांग पर बुधवार को इस रूट का सर्वे कराया गया था। सर्वे रिपोर्ट में तिलपता के जाम को बसों के संचालन में बड़ी बाधा बताया गया। इससे दादरी के लिए सिटी ई-बस सेवा शुरू होने का मामला अधर में लटक गया है। हालांकि, अधिकारी इस सर्वे रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

दोबारा सर्वे का निर्णय :
लगातार मिल रही मांग और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डिपो के अधिकारियों ने दोबारा सर्वे कराने का फैसला लिया है। इस बार सामान्य दिन में रूट का सर्वे किया जाएगा। इसका उद्देश्य यातायात की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है। इससे बसों के संचालन को लेकर उचित निर्णय लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

सिटी ई-बस डिपो नोएडा के एआरएम नराजेश वर्मा ने बताया कि दादरी रूट पर फिर से सर्वे होगा। तिलपता में जाम की समस्या के कारण फिलहाल बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इस समस्या के समाधान पर अधिकारियों के स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है। बस सेवा शुरू करने को लेकर भी चर्चा जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें