फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अधिशासी अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार बंधु बैठक में उठीं शहर की सड़कों और सुविधाओं की आवाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापार बंधुओं द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। बैठक में वक्ताओं ने शहर में आईजीएल गैस पाइपलाइन डालने के बाद टूटी सड़कों की समस्या उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी शामली को सड़कों की मरम्मत कराने हेतु कड़े निर्देश दिए।
कांधला की समस्याएं भी बैठक में प्रमुखता से उठीं। नेशनल इंटर कॉलेज से द गोल्ड स्कूल तक सड़क निर्माण और दिल्ली बस स्टैंड के पास नाले के निर्माण की मांग पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी कांधला को कार्यवाही के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी की बैठक में अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में आधुनिक बस अड्डे और रोडवेज डिपो की स्थापना के मुद्दे पर एआरएम को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। इसके साथ ही श्रम बंधु बैठक के तहत जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार तेज करने और पात्र लोगों को लाभ दिलाने के लिए कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग डॉ. लोमेश, सहायक श्रमायुक्त अचला पांडेय, राज्य कर विभाग के अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें