नोएडा। जिले में डेंगू और मलेरिया के मरीज सामने आने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने सभी वर्क सर्किल को अभियान में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन आरडब्ल्यूए और एओए की ओर से फॉगिंग की मांग की जा रही है, वहां बिना देरी टीम भेजकर छिड़काव कराया जाए। ब्यूरो