यमुना सिटी (संवाद)। सेक्टर-22डी स्थित हाईराइज सोसाइटी के निवासियों ने बृहस्पतिवार को यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याएं उठाईं। निवासियों ने दिवाली नजदीक होने के बावजूद साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने लंबे समय से लंबित समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। सोसाइटी निवासी समर्पित आर्या ने बताया कि बैठक में अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया और इसके बाद दोबारा बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करने की बात कही।